मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों द्वारा घर पर पथराव,गाली गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जाँच मे जुटी

On: July 26, 2026 2:51 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर मे मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा मारपीट, पथराव, गाली गलौज व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाते हुए मेघा कुमारी न्यू प्रीत नगर बटाला रोड ने कथित आरोपियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से बनती कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता मेघा कुमारी ने बताया कि उन्होंने थाना मोहकमपुरा में कथित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। वह 4 घंटे तक थाने में बैठे रहे मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला।

मेघा ने बताया कि पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब उनकी माता ने गली में जानवरों और कबूतरों पर पत्थर फैंक रहे एक बच्चे को ऐसा न करने के लिए समझाया। इसके बाद बच्चे के परिजन गुस्से में आ गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक, जो कथित रूप से नशे की हालत में था, अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गया। युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके घर पर कई बार पत्थर फैंके। इस दौरान उनकी माता के कंधे पर चोट लगी, जबकि धक्का-मुक्की, हाथ मरोड़ने और थप्पड़ मारने के भी आरोप लगाए गए। मेघा का कहना है कि उनके पास घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें कथित रूप से युवक गाली-गलौज करता और हंगामा करता दिखाई दे रहा है। उनका दावा है कि वीडियो में वह नशे की हालत में भी नजर आ रहा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने इस संबंध में थाना मोहकमपुरा में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन करीब 4 घंटे तक थाने में बैठे रहने के बावजूद पुलिस ने न तो मौके पर पहुंचकर जांच की और न ही उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई की। परिवार का आरोप है कि उल्टा उन पर ही झूठे आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है।‌ पीड़िता मेघा कुमारी और उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, घटना की वीडियो को साक्ष्य के रूप में देखा जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार के पक्ष में आए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा ने कहां कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अगर पुलिस ने इन्हें समय रहते इंसाफ न दिलवाया तो संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। इस अवसर पर मनोज सिंह, कंचन देवी, श्रद्धा यादव, सुमन देवी, रुचि देवी, बबली, सोनी देवी आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Rain alert on 26th July 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं,इन राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव अब 28 जुलाई को होगी परीक्षा

टीचर स्लैप रूल्स : क्या शिक्षक बच्चों को थप्पड़ मार सकता है जानिए सीबीएसई के नियम

अमृतसर में होटल कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो पिस्तौल और अवैध कारतूस बरामद

पंजाब के लुधियाना में महिला इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, युवक पर पड़ा भारी जानिए दिलचस्प कहानी, मामला कर देगा हैरान

Leave a Comment