पंजाब नितिन : पंजाब में 50 से ज्यादा IAS, PPS और PCS अधिकारियों को CBI की ओर से तलब किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, CBI चंडीगढ़ ने पंजाब के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग मामलों में पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी मुताबिक, इन मामलों में रिश्वतखोरी, नशा तस्करी और अन्य हाई प्रोफाइल मामले शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, CBI की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है कि सी.बी.आई. ने 50 से अधिक बड़े अफसरों को तलब किया है, जिनमें IAS, PPS और PCS अधिकारी शामिल हैं।
फिलहाल, अधिकारियों को तलब किए जाने की खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है। इस मामले में CBI की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।











