📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:37:54 PM (IST)
राजनीति

राजपुरा सीट पर BJP में टिकट को लेकर घमासान, जगदीश जग्गा ने ठोकी दावेदारी

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 01:14 PM
📍 समाचार स्थान: Rajpura, Punjab, India
राजपुरा सीट पर BJP में टिकट को लेकर घमासान, जगदीश जग्गा ने ठोकी दावेदारी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच राजपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा के अंदर टिकट को लेकर दावेदारी सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता जगदीश कुमार जग्गा ने साफ कर दिया है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के भाजपा में शामिल होने के बाद जग्गा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी नेता शामिल हो सकता है, लेकिन वह राजपुरा से चुनाव जरूर लड़ेंगे। जग्गा का कहना है कि पार्टी को पुराने कार्यकर्ताओं की मेहनत और योगदान को ध्यान में रखते हुए टिकट देनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में चुनाव लड़ने और राजपुरा में बदलाव लाने का संकल्प दोहराया गया।

वहीं, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अकाली दल और भाजपा की संभावित साझेदारी को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का साथ पंजाब में विकास, खुशहाली, शांति और नशामुक्त भविष्य की उम्मीद को मजबूत कर सकता है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।