टैगोर अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विजय महाजन ने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और शीतलहर का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट और सिर को ढकने के लिए टोपी का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखना बेहद जरूरी है। डॉ. महाजन ने कहा कि बदलते मौसम के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिसके चलते बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और अन्य वायरल संक्रमण की समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. महाजन ने लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित नींद लेने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
पौष्टिक आहार लेना भी अनिवार्य
डॉ. विजय महाजन ने कहा कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और शीतलहर के मद्देनजर लोगों को पहले से ही बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। गर्म कपड़े पहनना, ठंड से बचना, पौष्टिक भोजन लेना और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें