📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:04:50 AM (IST)
ट्रैवल

जम्मू-जालंधर नैशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त

🕒 प्रकाशित: 21-11-2026, 06:44 AM
📍 समाचार स्थान: Pathankot, Punjab, India
जम्मू-जालंधर नैशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब पठानकोट (नितिन) : जम्मू-जालंधर नेशनल हाईवे पर बर्फानी मंदिर के नजदीक कूड़े से भरेे एक डम्पर नं: पी.बी-07 डब्लयू.5494 ने अपने आगे जा रही थार गाड़ी नं:पी.बी.35 एन 9003 को टक्कर मार दी। उक्त हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद थार गाड़ी आगे जाकर जम्मू-कश्मीर नंबर की एक अन्य गाड़ी से टकरा गई। जिसके चलते उक्त हादसे में 3 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत यह रही है कि उक्त हादसे में कोई भी वाहन चालक घायल नहीं हुआ और सभी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डम्पर चालक मुकेरियां से पठानकोट में कूड़ा डम्प करने के लिए आ रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार डम्पर चालक ने पीछे से थार गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते थार गाड़ी आगे जाकर जम्मू-कश्मीर नंबर की एक अन्य गाड़ी से टकरा गई।

वहीं थार व बोलेरो गाड़ी के चालकों ने आरोप लगाया कि डम्पर चालक द्वारा उक्त डम्पर को काफी तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था, जिसके चलते चालक से मौके पर ब्रेक नहीं लग सकी और उक्त हादसा घटित हो गया।

वहीं हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों एवं क्षतिग्रस्त हुए वाहन के चालकों ने सवाल उठाया कि आखिरकार मुकेरियां से कूड़े को पठानकोट में डम्प करने के लिए क्यों लाया जा रहा था। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डंपर चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन के जरूरी दस्तावेज मौजूद थे, इसलिए पुलिस को चाहिए कि वह ऐसे वाहनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के वाहन को जब्त करें ताकि आगे से ऐसे हादसे घटित होने से बच सके।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।