मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल उमेश कुमार (40) निवासी गांव गंगा हरी, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) अपनी पत्नी, सास रजनी देवी और 4 बेटियों के साथ कार में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे थे। जब उनकी कार ऐमां मांगट के पास पहुंची, तो ड्राइवर को अचानक नींद आ गई, जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।
इस हादसे में उमेश कुमार की सास रजनी देवी (55) पत्नी महक सिंह और 8 साल की बेटी सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उमेश कुमार और उनकी 2 बेटियां अंशी (10) और आरुषि (6) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी 10 महीने की मासूम बेटी हादसे में बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स टीम के ASI बूटा सिंह, कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने बड़ी मुश्किल से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया, जबकि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें