📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:07:00 AM (IST)
politics

BJP विधायक का 67 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार...पार्टी में शोक की लहर

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 11:26 AM
📍 समाचार स्थान: Imphal, Manipur, India
BJP विधायक का 67 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार...पार्टी में शोक की लहर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
नेशनल नितिन : मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह का बीमारी के कारण शुक्रवार तड़के नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिदानंदन सिंह ने कहा कि 'केबा' के नाम से लोकप्रिय पटसोई के विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए बहुत काम किया। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "विधायक सपम कुंजकेश्वर सिंह के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी हूं। उनका आज तड़के नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।" 

पहली बार 2007 में विधायक चुने गए थे सपम 
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा और मणिपुर के लिए उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।" विधायक का पार्थिव शरीर शुक्रवार को इंफाल लाए जाने की संभावना है। सपम पहली बार 2007 में इंफाल पश्चिम जिले के पटसोई निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए थे। वह 2022 में भाजपा के टिकट पर फिर से चुने गए। 
 
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।