📅 रविवार, 22 नवंबर 2026 🕒 02:08:30 AM (IST)
राज्य

युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में फंदे पर झूलता मिला शव, पुलिस जांच जारी

🕒 प्रकाशित: 31-10-2026, 08:25 AM
📍 समाचार स्थान: India
युवक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में फंदे पर झूलता मिला शव, पुलिस जांच जारी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : निकटवर्ती गांव राजपुरा निवासी एक युवक की कल दोपहर संदिग्ध हालातों मे मौत हो गई, जिसका शव घर में ही फंदे पर झूलता मिला, इधर शव को अस्पताल के डाक्टरों द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पर आज संंबंधित थाने की पुलिस ने बनती कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 19 वर्षीय विशाल पुत्र राज पाल जो कि तीन भाईयों में सबसे छोटा था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके परिजनों ने बताया कि कल सुबह परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे जबकि विशाल घर पर अकेला था। सुबह करीब 10 बजे किसी ने उसे घर में ही फंदे पर झूलता देख इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी। जिस पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार देते हुए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया दिया। आज थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।