📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 01:50:31 AM (IST)
राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का Alert

🕒 प्रकाशित: 30-10-2026, 05:04 PM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का Alert - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को तेज हवाओं और आंधी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अक्टूबर को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 31 अक्टूबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई गई है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।