📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 11:31:56 AM (IST)
राज्य

पंजाब के जालंधर वासियों के जेब पर बढ़ेगा बोझ, नगर निगम के फैसले से चिंता में आए लोग

🕒 प्रकाशित: 12-10-2026, 07:18 PM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब के जालंधर वासियों के जेब पर बढ़ेगा बोझ, नगर निगम के फैसले से चिंता में आए लोग - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : जालंधर नगर निगम ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने शहर की करीब 40 फीसदी संपत्तियों की कैटेगरी बदल दी है। इसके बाद अब प्रॉपर्टी टैक्स डबल हो गया है। इससे पहले जो प्रॉपर्टी बी या सी कैटेगरी में थी उन्हें ए या बी कैटेगरी में कर दिया है। वहीं इस संबंध में लोगों को तब पता चला जब उन्हें ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बिल मिले। इसके बाद जब वह निगम दफ्तर पहुंचे तो उन्हें कैटेगरी अपग्रेड होने की जानकारी मिली। इस फैसले की वजह केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट बताई जा रही है। जालंधर निगम अधिक से अधिक टैक्स वसूलने की कोशिश कर रहा है क्योंकि निगम के लिए तय टार्गेट के मुताबिक टैक्स इकट्ठा करना मुश्किल हो रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में नगर निगम को 80 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का लक्ष्य दिया गया है पर अब तक सिर्फ 40.50 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ है। इस बार जालंधर नगर निगम को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रांट मिलने की उम्मीद है जिसके चलते ये कदम उठाया गया है ताकि टार्गेट पूरा हो सके। गौरतलब है कि 2025-26 में केंद्र सरकार ने ग्रांट रोक दी थी क्योंकि टैक्स वसूली कम हुई थी। इस कारण निगम को काफी नुकसान हुआ था। लोग 31 दिसंबर तक बिना पेनल्टी के प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। वहीं जनवरी से मार्च 2027 के बीच टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी पेनल्टी देनी होगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।