मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे विधायक डॉ अजय गुप्ता ने लोगों की अच्छी सेहत के लिए क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीने की रवाना

On: August 9, 2026 2:25 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर, : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज लोगों की अच्छी सेहत के लिए हल्के की प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीने  रवाना की। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि बरसाती मौसम में डेंगू का लारवा और मच्छर ना पनप पाए, इसीलिए फागिंग मशीने भेजी गई है। उन्होंने कहा कि मच्छरों से मलेरिया और डेंगू की बीमारी फैलती है।उन्होंने कहा कि मच्छरों के खातमें के लिए क्षेत्र में लगातार फॉगिंग  करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फागिंग के साथ-साथ दवाइयो का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।

 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मलेरिया,डेंगू व अन्य बीमारियों से बचने के लिए लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर के बाहर, पौधों के गमले में पानी खड़ा ना रहने दे। उन्होंने कहा कि हल्के में फॉगिंग  के लिए चार बड़ी गाड़ियां और 10 दो पहिया वाहन लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन सैनिटेशन ऑफिसर मलकीयत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्याम सिंह, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, डॉ सार्थक गुप्ता, सुदेश कुमार,गुरदास सिंह, साजन कुमार, मन्नू पहलवान, राहुल सेठी, चिराग कुमार और आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर  मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

एमएलसी चुनाव के लिए जेएसपी ने जारी की पांच प्रत्याशियों की पहली सूची, चुनाव से पूर्व प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

ASI हरजीत सिंह के कत्ल के बाद CM Mann का ऐलान, परिवार को जारी किया एक करोड़ का मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

Leave a Comment