मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 137 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

By ENN
On: August 3, 2026 3:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy


उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रात एनसीबी (लखनऊ), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट लखनऊ, सीआईबी लखनऊ तथा पूर्वोत्तर रेलवे की संयुक्त टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन पैकेटों में रखी 137 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 27.40 लाख रुपये आंकी गई है।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुरमेज सिंह (23 वर्ष), निवासी जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह हेरोइन लखीमपुर खीरी से लखनऊ लाया था तथा उसे यशवंतपुर एक्सप्रेस से बेंगलुरु ले जाकर किसी व्यक्ति को सौंपना था। बरामदगी के संबंध में एनसीबी, लखनऊ द्वारा एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एनसीबी, लखनऊ द्वारा की जा रही है। उत्तर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलवे परिसरों को नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार अभियान चला रहा है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment