मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

खराब मौसम की वजह से रोकी गई बालटाल से अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं से करी गई शांत रहने की अपील

On: August 1, 2026 5:47 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

National : खराब मौसम और रास्ते की मुरम्मत के काम के कारण शुक्रवार को बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। गुरुवार रात बालटाल इलाके में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह पर अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति बन गई। हालांकि जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ। मुरम्मत के काम के लिए पहलगाम रूट से यात्रा पहले ही रोकी जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार 24 घंटों से पूरे यात्रा रूट पर लगातार बारिश हो रही है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोक दी गई है। खराब मौसम और मुरम्मत के काम के कारण किसी भी तीर्थयात्री को बालटाल रूट से पवित्र गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। रास्ते की मुरम्मत का काम अभी चल रहा है।

दूसरी तरफ जम्मू से 1605 तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर की ओर रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ यह अब तक का सबसे छोटा जत्था था जिसमें 1212 पुरुष, 335 महिलाएं, 48 साधु, 5 साध्वियां और 2 साधु बालक शामिल थे। इन तीर्थयात्रियों को 54 वाहनों में रवाना किया गया।

गौर रहे कि खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण 19 से 24 जुलाई तक यात्रा 6 दिन के लिए स्थगित रही थी। इसे 25 जुलाई को फिर से शुरू किया गया था। 

वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी व अब तक लगभग 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालु गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा रक्षाबंधन के मौके 28 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब: बेटे ने मां पर चलाई गोली, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अमृतसर से दो रूटों पर चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

छत्तीसगढ़ के लिए भूपेश बघेल का बड़ा बयान बोले गड़बड़ी हुई है तो सभी परीक्षा करें रद्द, CGPSC पेपर लीक मामले मे पूर्व ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद बघेल का बड़ा बयान आया सामने

100 करोड़ का मामला : पूर्व मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी के घर पर सुबह-सुबह हुई छापे मारी

शादी के बाद आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें जानिए आसान तरीका, प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

UPI Payments Rules 2026 : 15 अक्टूबर से बदलेंगे UPI के लेनदेन के नियम, जानिए किसे कितना देना होगा UPI पेमेंट पर चार्ज

Leave a Comment