मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के गोल्ड कारोबारी से हरियाणा में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट,चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

On: July 31, 2026 1:38 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब (अमृतसर) :  हरियाणा में पंजाब के गोल्ड कारोबारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यमुनानगर में व्यापारी से 3 करोड़ के करीब सोना लूट लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी जयपाल सिंह अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मैटेरियल डिलीवर करने जा रहा था। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए कारोबारी जयपाल ने बताया कि, जब वह पंचकूला-सहारनपुर हाईवे से खुंडेवाला-महलावाली की ओर खेतों के रास्ते पर पहुंचे  तो वहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्तौल तान दी। कारोबारी ने बताया कि इस दौरान बदमाशों के पास एक पिस्टल भी थी और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पेट में चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इस दौरान घबराए बेटे ने गाड़ी में रखा बैग बदमाशों को दे दिया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद घबराए हुए बेटे ने तुरन्त 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर के ज्वेलर्स का कहना है कि जयपाल काफी लंबे समय से पंजाब में सोना सप्लाई करने आता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरन्त कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए वहां की पुलिस ने बताया कि, कारोबारी से 1200 ग्राम के करीब सोना लूटा गया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि, बदमाशों को पहले से गोल्ड काराबोरी के रूट की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment