Sawan 2026 Daan : सनातन धर्म में सावन के महीने को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। यह पूरा महीना शिव जी की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना गया है। माना जाता है कि इस माह दौरान शिव जी की आराधना करने और उपाय रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व है। यदि इस दौरान सही चीजों का दान किया जाए, तो जीवन से हर तरह के दुख, संकट और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं सावन के महीने में किन 3 चीजों का दान करना सबसे ज्यादा मंगलकारी माना गया है।

जल और दूध का दान
भगवान शिव को जल और दूध अत्यंत प्रिय हैं। सावन के महीने में किसी प्यासे को पानी पिलाना या किसी जरूरतमंद को दूध का दान करना महापुण्य का काम माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
हरे मूंग की दाल
सावन के महीने में हरे रंग का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह प्रकृति और महादेव दोनों को प्रिय है। इस महीने में हरी मूंग की दाल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। हरी मूंग का संबंध बुद्ध ग्रह से भी है। सावन में इसका दान करने से बुद्धि, व्यापार और करियर में उन्नति होती है।
काले तिल का दान
शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में काले तिल का विशेष महत्व है। सावन के महीने में विशेष रूप से शनिवार या सोमवार के दिन काले तिल का दान करना चमत्कारिक लाभ देता है। काले तिल का दान करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते हैं। यदि आपके ऊपर कोई अज्ञात भय, संकट या दरिद्रता का साया है, तो काले तिल का दान करने से भोलेनाथ आपके सारे कष्ट हर लेते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।










