रिपोर्ट – राजेश वर्मा, संवाददाता लखनऊ
लखनऊ – आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में मैट्रो स्टेशन के निकट सील तोड़कर भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसकी जानकारी होने पर एलडीए के अवर अभियंता ने सोमवार को भवन स्वामी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण जोन 3 प्रवर्तन के अवर अभियंता अतुल कुमार कृष्ण ने कृष्णा नगर थाने पर अपनी शिकायत में बताया कि कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास अनाधिकृत रूप से निर्माण कराया जा रहा था अवैध निर्माण को लेकर 20 मई को भवन सील कर दिया गया था इसके बावजूद भवन स्वामी प्रेम शर्मा व अन्य द्वारा सील तोड़कर भवन निर्माण कराया जा रहा था।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पी.के. सिंह ने बताया कि एलडीए के अवर अभियंता की शिकायत पर भवन स्वामी प्रेम शर्मा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।









