मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

साइबर जालसाजों ने खाते से उड़ाए 1.90 लाख रुपए

By ENN
On: July 28, 2026 1:37 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राजेश वर्मा, संवाददाता लखनऊ

लखनऊ, आलमबाग कृष्णा नगर इलाके में एक बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक के खाते से साइबर जालसाजों ने दो दिनों में 1.90 लाख रुपए पार कर दिए।

पीड़ित खाताधारक ने अपनी बैंक शाखा में अपना खाता ब्लाक करा कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। कृष्णा नगर के इंद्रलोक भगवती बिहार में रहने वाले पीड़ित कृष्ण लाल अरोड़ा के अनुसार 17 जुलाई और 18 जुलाई को उनके बिना जानकारी उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से यूपीआई माध्यम से कुल 1.90 लाख रुपए निकल गए है। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित खाताधारक ने अपनी बैंक शाखा में संपर्क कर खाते को अस्थाई रूप से ब्लॉक करा कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है।

पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment