मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के फिरोजपुर में सनसनीखेज वारदात पति ने पहले पत्नी के साथ की बेरहमी की हद पार फिर उठाया खौफनाक कदम,दिल दहला देगा मामला

On: July 27, 2026 3:01 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से वार भी किया। इतनी बेरहमी के बाद जब पत्नी बेहोश हो गई तो पति ने उसे मृत समझ कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद सरकारी स्कूल में पहुंचकर पानी की टंकी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृत पति की पहचान मनप्रीत सिंह (32) निवासी गांव जवाहर सिंह वाला के रूप में हुई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी जिस स्कूल में मिड डे मील वर्कर थी का उसी स्कूल के अध्यापक से अवैध संबंध है। इस कारण उनका अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसी वजह से रविवार को उनका फिर झगड़ा हुआ था। इस दौरान मनप्रीत ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद पत्नी को मृत समझकर खुद आत्महत्या कर ली। मनप्रीत ने इससे पहले खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। हालांकि महिला जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment