“एक आदमी, दो चेहरे वाली सरकार” शिक्षा मंत्रालय को लेकर कांग्रेस ने कसा तंज, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखकर लगाए गंभीर आरोप

On: July 27, 2026 3:42 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया के ‘X’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘शिक्षा किसी भी समय पूर्णकालिक जिम्मेदारी वाला मंत्रालय होता है। प्रह्लाद जोशी पहले से ही नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री होने के साथ-साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री भी हैं। लेकिन वैसे भी यह एक आदमी, दो चेहरों वाली सरकार है।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘मोदी सरकार की असली ‘नीयत’ इस बात से साफ झलकती है कि भाजपा ने बदनाम हो चुके पूर्व मंत्री प्रधान के समर्थन में खुलकर राजनीतिक मोर्चा संभाल लिया है, जबकि प्रधानमंत्री ने आज अपने ‘मन की बात’ के एकालाप में छात्र आंदोलनों और छात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी।’

1000035092

सरकार की नीयत न तो गंभीर आत्ममंथन की है और न ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस हस्तक्षेप करने की। उसका एकमात्र लक्ष्य राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment