मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

गृह मंत्री अमित शाह को CJP प्रदर्शन में हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहरना चाहिए : संजय राउत का बड़ा बयान

On: July 27, 2026 3:51 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल : शिवसेना(उबाठा) नेता संजय राउत ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया।

शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई को कॉजपा के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों (जिनमें दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की इकाइयां शामिल थीं) के बीच झड़प हुई। पुलिस बल पर संघर्ष के दौरान गैर अनुपातिक बल प्रयोग के आरोप लगे, जिनमें पैलेट गन का इस्तेमाल भी शामिल था।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि इनकार किया है कि मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उसके कर्मियों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था। राउत ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हमले हुए और महिलाओं को परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि देश में जो कुछ भी बुरा और अलोकतांत्रिक हो रहा है, उसके लिए शाह जिम्मेदार हैं।

राउत ने दावा किया, ”अमित शाह जल्द से जल्द देश के उप-प्रधानमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। वह प्रधानमंत्री को बदनाम करके उन्हें उनके पद से हटाना चाहते हैं। यह अंदर की खबर है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता नवनाथ बान ने पलटवार करते हुए कहा कि राउत को अपनी पहले से ही कमजोर हो चुकी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाजपा कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला, इलाके में दहशत का माहौल,पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी दोनों हमलावर मौके से फरार

दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म के मामले मे सभी आरोपियों को किया दोष मुक्त

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में परोसी जाए “यूल टी”, सरकारी सम्मेलनो,बैठकों और कैंटीन में जल्द नजर आ सकता है नया ब्रांड

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

Why is Sawan Lord Shiva Favorite Month : आखिर सावन का ही महीना भगवान शिव को क्यों प्रिय है : जानिए स्कंद पुराण में छिपा रहस्य

Leave a Comment