मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलर मीराबाई ने रचा इतिहास गोल्ड लाकर किया सबको चित, दूसरे ऋषिकांत ने जीता रजत, तैराकी की रियल टीम पहुंची फाइनल में जीतने का किया ऐलान

On: July 26, 2026 5:42 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी तो वहीं, चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांत सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले शुक्रवार को पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

मणिपुर की 31 वर्षीय दिग्गज भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक सुनिश्चित करने और एशियाई खेलों में दो महीने से भी कम समय शेष होने के कारण मीराबाई ने क्लीन एवं जर्क का अपना अंतिम प्रयास नहीं किया। इससे पहले पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांत सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे।

वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मलेशिया के मोहम्मद अनीक कसदान ने क्लीन एवं जर्क में 152 किलोग्राम का इन खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 273 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि केन्या के जोशुआ अमुंगा म्बोया 260 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक विजेता रहे। ऋषिकांत ने बताया कि प्रतियोगिता से एक सप्ताह पहले लगी घुटने की चोट क्लीन एवं जर्क के दौरान फिर उभर आई, जिससे भारी वजन उठाने की उनकी क्षमता प्रभावित हुई। उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, “मैं यहां स्वर्ण पदक जीतने आया था। स्नैच के बाद मैं पहले स्थान पर था, लेकिन घुटने में परेशानी हो गई।

मैं वजन को क्लीन तो कर पाया, लेकिन उसे ऊपर नहीं धकेल सका क्योंकि एक जांघ ठीक से काम नहीं कर रही थी। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।” ऋषिकांत ने इसके बावजूद इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले मणिपुर के पहले पुरुष भारोत्तोलक बनने का गौरव हासिल किया। वह खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले राज्य के पहले पुरुष खिलाड़ी भी हैं। भारतीय पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने तैराकी स्पर्धा में अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर पदक जीतने की उम्मीद कायम रखी है।

धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय चौकड़ी ने सात मिनट 39.48 सेकंड का समय निकाला। टीम अपनी हीट में तैराकी की मजबूत टीमों ऑस्ट्रेलिया (7:08.66) और इंग्लैंड (7:18.13) के बाद तीसरे स्थान पर रही। कनाडा के प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने के कारण इस हीट में केवल चार टीमें उतरी थीं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और जर्सी चारों ने आठ टीमों के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। दोनों हीट के संयुक्त परिणामों में भारत ने पांचवें सबसे तेज समय के साथ फाइनल में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स ने भारत से बेहतर समय दर्ज किया। भारतीय चौकड़ी के इस प्रदर्शन से फाइनल में पदक की दौड़ में चुनौती पेश करने की उम्मीद जगी है। टीम अगर अपनी हीट के समय में सुधार करने में सफल रहती है तो उसके पास पोडियम पर जगह बनाने का बेहतर मौका होगा। लॉन बॉल्स में भारत की रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की लगातार तीन मैचों की जीत का सिलसिला थम गया। महिला युगल वर्ग के सेक्शन मुकाबले में उन्हें नामीबिया से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन दूसरे सेट में 10-1 से शानदार वापसी की। हालांकि, टाई-ब्रेकर में अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोन की नामीबियाई जोड़ी ने 3-0 से जीत दर्ज की। अब भारतीय जोड़ी अपने अंतिम सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी, जिसमें जीत से सेमीफाइनल का टिकट तय होगा। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

जालंधर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आतंकी साजिश को किया नाकाम,IED के साथ BKI मोड्यूल का संचालक गिरफ्तार

जालंधर में होटल मेरीटॉन के मालिक आए सामने बोले ना सील होगा और न टूटेगा होटल, नगर निगम के नोटिस के बाद सबके सामने आए होटल मालिक परमजीत सिंह

खतरे के निशान के पास पहुंचा पठानकोट के रणजीत डैम का जल स्तर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से दूर रहने की करी अपील

जनता के विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर आम आदमी पार्टी फिर बनाएगी सरकार : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर,मानवाधिकारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

प्रीति पटेल ने कहा- नीरव मोदी अभी तक ब्रिटेन में क्यों है मैं स्तब्ध और भयभीत हूं कि वह अभी तक यहां है उसे तो भारत की जेल में होना चाहिए

Leave a Comment