मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

खतरे के निशान के पास पहुंचा पठानकोट के रणजीत डैम का जल स्तर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों से दूर रहने की करी अपील

On: July 26, 2026 2:57 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर / पठानकोट। बारिश का मौसम शुरू होने से पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस दौरान पठानकोट में रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डैम का जलस्तर इस समय 506 मीटर से ऊपर है। जबकि डैम का खतरे का निशान करीब 528 मीटर है। इस तरह डैम अभी भी खतरे के निशान से 22 मीटर दूर है।

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से डैम का पानी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल आई तबाही को ध्यान में रखते हुए डैम प्रशासन द्वारा इस बार पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। डैम पर लगातार नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई गई हैं। रणजीत सागर डैम के एक्सीयन मुनीश कुमार ने कहा कि प्रशासन डैम के पानी के लेवल पर लगातार नजर रख रहा है। फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है। हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और पिछले साल जैसे हालात दोबारा न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने आस-पास के इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलर मीराबाई ने रचा इतिहास गोल्ड लाकर किया सबको चित, दूसरे ऋषिकांत ने जीता रजत, तैराकी की रियल टीम पहुंची फाइनल में जीतने का किया ऐलान

जालंधर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आतंकी साजिश को किया नाकाम,IED के साथ BKI मोड्यूल का संचालक गिरफ्तार

जालंधर में होटल मेरीटॉन के मालिक आए सामने बोले ना सील होगा और न टूटेगा होटल, नगर निगम के नोटिस के बाद सबके सामने आए होटल मालिक परमजीत सिंह

जनता के विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर आम आदमी पार्टी फिर बनाएगी सरकार : लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को अमृतसर के दौरे पर,मानवाधिकारों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

अमृतसर के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को गृह मंत्रालय संबंधी स्थाई समिति में सदस्य मनोनीत किया गया, पंजाब में खुशी की लहर

Leave a Comment