मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के बिजली मंत्री संग 6 घंटे चली बैठक विफल, हड़ताल जारी रखने पर अड़े PSPCL के कर्मचारी

On: July 26, 2026 7:51 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच घंटों लंबे बिजली कट लग रहे हैं। वहीं लोगों की शिकायतों का भी निपटारा नहीं रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गत रात बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद से हड़ताल पर गए कर्मचारियों की करीब 6 घंटे तक मीटिंग हुई पर ये मीटिंग बेनतीजा रही। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगें। मीटिंग के बाद कर्मचारियों का कहना था कि पहले भी कई बार उनकी हड़तालें खत्म करवा दी गई थी पर मांगें पूरी नहीं की गई इस कारण वह इस बार पीछे नहीं हटेंगे।        

बता दें कि करीब बीते 5 दिनों से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं और आज उनती हड़ताल का 6वां दिन है। हड़ताल के कारण विभाग व जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लंबे-लंबे पावरकट लग रहे हैं जिस कारण लोगों को पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। घंटों बिजली गुल रहने के कारण इन्वर्टर, जनरेटर आदि भी जवाब दे गए हैं और लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment