मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले की आशंका BPEO समेत 4 पर एफआईआर दर्ज चारों आरोपियों को विभाग ने किया सस्पेंड

On: July 26, 2026 2:15 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर के शिक्षा विभाग में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। लंबे समय से चल रही गड़बड़ियों के खुलासे के बाद अब आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज केस में बी.पी.ई.ओ. समेत 4 कर्मचारियों को नामजद किया गया है।

इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मामला शिक्षकों की सैलरी, जी.पी.एफ. और लीव इनकैशमैंट के बिलों में बड़े स्तर पर अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ कर गलत भुगतान किए गए और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले विभाग की ओर से संबंधित कर्मचारियों को सस्पैंड किया गया और अब पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में लाखों रुपए के गबन का शक जताया जा रहा है। हालांकि एफ.आई.आर. में सटीक रकम का उल्लेख नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सैलरी और फंड में की गई गड़बड़ी एक बड़े आर्थिक घोटाले की ओर इशारा करती है। पुलिस अब हर एक लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि असली रकम और पूरे नैटवर्क का खुलासा किया जा सके।

मामले को कानूनी रूप से मजबूत करने के लिए डी.ए. लीगल से राय ली गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के 2013 के एक अहम फैसले का हवाला देते हुए तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज करने की सिफारिश की गई। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 316(5), 318(4) और 61(2) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
इस मामले में पुलिस द्वारा जिन 4 कर्मचारियों को नामजद किया गया है, उनमें एक ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी भी शामिल है। नामजद व्यक्तियों में यशपाल (बी.पी.ई.ओ. अमृतसर-3), सुखदेव सिंह (क्लर्क, मजीठा-1), गुरबिंदर सिंह (क्लर्क, मजीठा-2) और गुरसेवक सिंह (क्लर्क, अमृतसर-3) शामिल हैं। ये सभी पहले ही शिक्षा विभाग द्वारा सस्पैंड किए जा चुके हैं और अब पुलिस जांच के दायरे में हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अपने पोस्ट पर लिखा शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा

Rain alert on 26th July 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं,इन राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव अब 28 जुलाई को होगी परीक्षा

टीचर स्लैप रूल्स : क्या शिक्षक बच्चों को थप्पड़ मार सकता है जानिए सीबीएसई के नियम

अमृतसर में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों द्वारा घर पर पथराव,गाली गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जाँच मे जुटी

अमृतसर में होटल कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो पिस्तौल और अवैध कारतूस बरामद

Leave a Comment