मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी : रिंटू 

On: July 25, 2026 2:53 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज गंडा सिंह वाला, तुंग बाला, पंचायत बाबा दीप सिंह और पंचायत दयानंद नगर में 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आज राज्य भर में 100 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब में 1000 से अधिक आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक जनता को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये क्लीनिक बड़े अस्पतालों पर मरीजों के भार को कम करने में सहायक होंगे और समय पर तथा प्रभावी उपचार सुनिश्चित करेंगे।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में नए ‘आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक’ का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। इन क्लिनिक के खुलने से, इलाके के निवासियों को अब उनके घरों के पास मुफ़्त और अच्छी हेल्थ सर्विस मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और क्षेत्र के पूरे विकास के लिए पूरी लगन से लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सभी जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना और ‘ मावा धिया “ सत्कार योजना के फॉर्म उनके कार्यालय में भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नीले राशन कार्ड नहीं बने हैं, वह भी उनके कार्यालय में आकर नीले राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

इस अवसर पर सीनियर ड्यूटी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि हर परिवार को मुफ़्त और अच्छी हेल्थ सर्विस देना सिर्फ़ एक वादा नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की जनसेवा के प्रति लगन का जीता-जागता सबूत है।

इस अवसर पर रितेश शर्मा, वार्ड इंचार्ज विशाखा सिंह , कृष्ण कुमार , साहिल सागर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात,दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित,अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ की संख्या बढ़कर हुई 8

उपायुक्त अमृतसर ने रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे क्षेत्रों का किया दौरा,बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश एवं शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के कार्यों का लिया जायजा

अमृतसर मे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने,3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन,पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर मे लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं कहा ,हर पात्र परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – ई.टी.ओ.

पंजाब में सोमवार से आम आदमी क्लिनिक की सेवाएं होगी ठप, 884 क्लिनिको के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी,अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Comment