मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में सोमवार से आम आदमी क्लिनिक की सेवाएं होगी ठप, 884 क्लिनिको के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

On: July 25, 2026 1:15 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब में आम आदमी क्लिनिको की स्वास्थ्य सेवाओं पर सोमवार 27 जुलाई से संकट गहराने वाला है कर्मचारियों ने अपने मांगे पूरी न होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल के दौरान सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बंद। पंजाबी आम आदमी क्लिनिक यूनियन के बैनर तले कर्मचारी सोमवार से काम बंद करेंगे इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट होंगे हड़ताल में शामिल।आपको बता दें हड़ताल में आम आदमी क्लिनिको में तैनात मेडिकल ऑफिसर, फार्मेसी ऑफिसर और क्लीनिकल असिस्टेंट शामिल होने के साथ हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों को कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

884 क्लीनिको पर पड़ेगा असर रोजाना 70000 से अधिक मरीज लेते हैं सेवाएं

पंजाब में इस समय 884 आम आदमी क्लिनिक संचालित हो रहे हैं सरकार ने हाल ही में 100 क्लीनिक खोलने की मंजूरी भी दी है इन क्लीनिक को में रोजाना औसतन 70000 से अधिक मरीज इलाज दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा लेने पहुंचते हैं यही नहीं आपको बता दें ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर बड़ी संख्या में मरीजों पर पड़ सकता है। आम आदमी क्लिनिको में सेवाएं प्रभावित होने के कारण सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब आपको बताते हैं इन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन आम आदमी क्लीनिक के मुलाजिमों की तरफ से जो मांगे रखी गई है उनमें पहली मांग यह है कि सरकार ने जो भी सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को रेगुलर नियमित करने का फैसला किया है उसे फैसले के तहत उन्हें भी रेगुलर किया जाना चाहिए। पंजाब में आम आदमी क्लिनिक 4 साल पहले खोले गए थे तब से कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है सभी कर्मचारी हो रहे वंचित।

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य निदेशक को दिया था ज्ञापन इसके चलते कर्मचारियों की तरफ से पंजाब के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज स्वास्थ्य निदेशक को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था।जिसमें उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि 6 जुलाई तक उनकी मांगे पूरी कर दी जाएगी लेकिन बाद में जब कर्मचारियों के संगठन ने 22 जुलाई को विभाग से संपर्क किया तो विभाग ने उनकी मांगे मानने से मना कर दिया। इसके बाद यह प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है जिसके चलते अब सोमवार से सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।आपको यह भी बता दें मजबूरन बंद करनी पड़ रही हैं सेवाएं पंजाबी आम आदमी क्लिनिक फ्रंट को लीड कर रहे आम आदमी क्लिनिक फार्मासिस्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि वह लोगों को अपनी सेवाएं देना चाहते हैं लेकिन सरकार को कर्मचारियों के हित में फैसला लेना चाहिए आज आम आदमी क्लीनिक में रोजाना कारीब 70000 लोग अपने इलाज और टेस्ट के लिए आते हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात,दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित,अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ की संख्या बढ़कर हुई 8

उपायुक्त अमृतसर ने रावी नदी एवं सक्की नाले से सटे क्षेत्रों का किया दौरा,बी.ओ.पी. धर्म प्रकाश एवं शाहपुर में बनाए जा रहे स्परों के कार्यों का लिया जायजा

अमृतसर मे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने,3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन,पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर मे लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं कहा ,हर पात्र परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – ई.टी.ओ.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी : रिंटू 

अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा जश्न-ए-आजादी,अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Leave a Comment