प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा एजेंसीयां अलर्ट मोड पर आ गयीं वहीँ धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है।
कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय मे हाई अलर्ट घोषित करते हुए चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंच गई और ऐतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवा कर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई है।

आई आपको बताते हैं की क्या था लिख कर भेजे भेजे गए संदेश में
हरियाणा खालिस्तान बनेगा,यही नहीं हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 1:11 हरियाणा सचिवालय में दोपहर 2:11 प्रधानमंत्री मोदी पर आईडी से हमला होगा। वही जींद में सुबह 9:11 हरियाणा के स्कूलों में सुबह 11:11 अपने बच्चे बचाओ खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं है।मोदी हिंदू आतंकवादी है दुश्मन है खालिस्तान और सिक्खों का, सिख किसानों का,पंजाब का यही नहीं मैसेज में साफ तौर पर लिखा दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर रोक लगाई है आज दिलजीत भाई के नाम पर मोदी को धमाके में मारकर शाहिद खालड़ा का बदला लिया जाएगा। 25000 खालिस्तान सिक्खों का बदला होगा, यही नहीं मैसेज में साफ तौर पर लिखा ख़ालिस्तानी आर्मी के इंजीनियर गुर्रांक सिंह रुकन शाह और डॉक्टर गुरुर निरवैर सिंह खान राजड़ा होंगे।

वही मैसेज मिलने के बाद पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है साथ ही आसपास के इलाकों में भी निगरानी तेज कर दी गई है। आपको बता दें बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से हो रही जांच। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कंट्रोल रूम को मिले बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है संदेश किसने और कहां से भेजा इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है।
जाँच पूरी हो जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर की गहन तलाशी जा रही है अभी तक किसी सन्धिगत वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकती है यही नहीं पुलिस ने यह भी कहा कि बीते कल भी आई थी धमकी भरी कॉल आपको बता दें 16 जुलाई को भी पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल आई थी जिसमें कहा गया था कि जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है वहां बम रखा गया है सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल PEC कैंपस की गहन तलाशी ली थी और यही नहीं पुलिस ने इसके चलते एक युवक को गिरफ्तार भी किया था। जांच के दौरान कोई आपतीजनक वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था पुलिस के अनुसार आरोपी शराब का आदी है और उसने नशे की हालत में यह फर्जी कॉल की थी जिसका पुलिस द्वारा पूरा रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है।







