प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जुलाई चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर है इस दौरान 12070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे चंडीगढ़ में पीएम दोपहर करीब सवा 1:00 बजे आएंगे फिर यहां 2 करोड रुपए के एक AC
पंडाल में रैली करेंगे वह 45 मिनट तक रुकेंगे।

इसके बाद जालंधर में उनके चार कार्यक्रम है
पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं दोनों जगह पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसीयों के 10000 से अधिक मुलाजिम तैनात है दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है।
पीएम के प्रोग्राम में केवल वही लोग शामिल होंगे जिसके पास वैलिड कार्ड होंगे इसके अलावा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अब जानते है चार प्वाइंटों में चंडीगढ़ में होने वाले प्रोग्राम
दोपहर 1:15 चंडीगढ़ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम अपने स्पेशल विमान से करीब 1:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहां एयरपोर्ट एरिया में उनका विमान लैंड करेगा इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से राजेंद्र पार्क पहुंचेंगे वहां से सीधे वेन्यू स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) पहुंचेंगे यह करीब 5 से 7 मिनट का सफर रहेगा।
दूसरा 2 किलोमीटर एरिया हाई सिक्युरिटी जोन में किया गया तब्दील, आपको बता दें 2 किलोमीटर के इस एरिया को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। वेन्यू के अंदर पानी की बोतल समेत किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है एंट्री से पहले हर व्यक्ति की जांच होगी वहीं उस एरिया की इमारत पर स्पाइनर तैनात किए गए हैं इसके बाद वह एक जगह 10 प्रोजेक्ट का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
तीसरा 7500 लोगों के बैठने का किया गया है इंतजाम आखिर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम के प्रोग्राम के लिए दो करोड़ की लागत से पांडाल तैयार किया गया है पंडाल में करीब 7500 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है वहीं बैठने के लिए ब्लॉक भी तय किए गए हैं।
चौथा बारिश से निपटने के भी किए गए पुख्ता इंतजाम, बता दें पंडाल में पीने का पानी मोबाइल टॉयलेट्स मेडिकल अस्सिटेंस और बिजली की पूरी आपूर्ति के लिए बैकअप की व्यवस्था की गई है। मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए वेन्यू के आसपास ड्रेनेज पानी की निकासी इंतजाम किए गए हैं ताकि बारिश होने पर कीचड़ या पानी जमा न हो, चंडीगढ़ में उनका कार्यक्रम 45 मिनट का रहेगा इसी के साथ सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

अब जानते हैं जालंधर के प्रोग्राम
करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे पीएम वही जालंधर में कारीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगे दोपहर 2:35 बजे चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीग 17 हेलीकॉप्टर से जालंधर के लिए रवाना होंगे दोपहर 3:40 बजे जालंधर के पिएसी मैदान में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर लैंड करेंगा, कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे दोपहर 3:55 पर 110 साल पुराने पुनर विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें अमृतसर वाराणसी एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरि झंडी, शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे तक रेलवे स्टेशन के भीतर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे अमृतसर वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे देश के 75 साल पुराने पुनर विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे स्टेशन के अप्पर हॉल में आयोजित संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे शाम 4:30 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर बनाए गए वाटरप्रूफ पंडाल मुख्य रैली स्थल में पहुंचेंगे वहाँ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
5,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात शाम 4:30 से 5:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे इस दौरान 5,470 करोड रुपए से अधिक की सड़क और रेल अवसंचना और शिलान्यास करेंगे इसके बाद 5:15 बजे जनसभा समाप्त होने के बाद काफिला वापस हेलीपैड के लिए रवाना होगा और प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जानिए किन चीजों को ले जाने पर रहेगी पाबंदी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा कार्य के चलते कई चीजों को ले जाने पर पाबंदी रहेगी इसमें पानी की बोतल, भोजन, बैग, छाता, माचिस लाइटर, सिगरेट,चाकू,कैंची,नेल कटर जैसी धार धार वस्तु, सिक्के,बड़े चाबी के छल्ले,पेन ड्राइव लैपटॉप, टैबलेट,एयरफोन,चार्जर,पावर बैंक और कैमरा शामिल किया गए हैं। विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर काले रंग के कपड़े या कल रुमाल तथा किसी भी प्रकार के बैनर पोस्टर और झंडा ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
आईए जानते हैं जालंधर में सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन के लिए क्या बनाए गए नियम। जिसमें लाल रंग से रंगी सड़के आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी हरे रंग से चिन्हित सड़के वैकल्पिक डायवर्जन मार्गों के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। यही नहीं इन रूटों का ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा जिसमें दसुआ, टांडा,होशियारपुर,फगवाड़ा,नकोदर,काल संध्या, कपूरथला और सुभानपुर से जालंधर जाने वाले सामान्य वाहनों को ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाय गए वैकल्पिक मार्गो से ही निकल जाएगा।

आम लोगों के लिए एडवाइजरी
1.ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। 2.केवल निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें। 3.सुबह 8:00 से रात 8:00 तक संभावित जाम और देरी से बचने के लिए समय से पहले घर से निकले। 4.यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेफिक एडवाइजरी देखकर ही अपना रूट तय करें।







