अमृतसर मे गर्लफ्रेंड ने चचेरे भाई के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया उसकी शादी का पता चलने पर मिलने के लिए घर बुलाया और कमरे में उसे पर पेट्रोल डाल दिया और फिर आग लगा दी। वहीँ युवक ने गुस्से मे गर्लफ्रेंड आउट उसके भाई को भी अपनी तरफ खींच लिया जिससे गर्लफ्रेंड और उसका भाई भी झुलस गए।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों को पुलिस में कस्टडी में लेते हुए बाहर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। पुलिस को पता चला की युवती के ब्रेकअप करने के बाद युवक उसे मनाने के लिए वहां आया था। यह नहीं आपको बता दें मजीठा थाने के SHO कर्मपाल सिंह ने पुष्टि की अस्पताल में भर्ती युवती और व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है जल्दी पुलिस इस बारे में खुलासा करेगी।

युवक की 2 महीने पहले हुई थी शादी
मजीठा थाने के SHO कर्मपाल सिंह ने कहा कि गांव बल खुर्द का संदीप सिंह को युवती ने बुलाकर परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। संदीप और युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे दोनों पहले एक साथ काम करते थे। युवक की शादी करीब 2 महीने पहले हो गई थी इसका जब आरोपी युवती को पता चला तो संदीप को घर बुलाया और वारदात को अंजाम दे दिया।वही आपको बता दें पुलिस के मुताबिक बुधवार को संदीप सिंह बाइक पर मजीठा में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था वहां उसने युवती को बुलाया और बात करने लगा इसी बीच दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस शुरू हो गई।
वहीँ गुस्से में आकर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी,यही नहीं पुलिस के मुताबिक युवती ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संदीप के ऊपर पेट्रोल डाल दिया फिर गुस्से में आई युवती और उसके चचेरे भाई ने खुद ही संदीप को आग के हवाले कर दिया। संदीप को आग लगने के बाद मौके पर चीक पुकार मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आगकी लापटों में घीरे संदीप ने युवती को भी पकड़ लिया जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई और युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह तुरंत आ गया। उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह भी उसी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां घटना के बाद मौके पर डर का माहोल बन गया स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस वह एंबुलेंस को सूचना दी हालांकि तब तक संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी वहीं गंभीर रूप से घायल युवती और उसके चचेरा भाई हरपाल सिंह को तुरंत अमृतसर के तरन तारन के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए है वहीं पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाने के SHO कर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती ने ही युवक को आग लगाई थी जिससे उसकी मौत हो गई है। यही नहीं परिवार की शिकायत पर राजेंद्र और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया गया है मामले में दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है युवती अभी अस्पताल में भर्ती है इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सकता ।








