अमृतसर में आज आम आदमी पार्टी की अहम बैठक होने जा रही है श्री अकाल तख्त साहिब में 29 जून को प्रस्तावित पेशी से पहले बुलाई इस मीटिंग में पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल बीते कल से अमृतसर में मौजूद है।
सुबह 11:30 सर्किट हाउस में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे माना जा रहा है कि इसमें श्री अकाल तख़्त साहिब में पेशी को लेकर पार्टी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है यही नहीं आपको बता दें जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख़्त साहिब के सचिवालय ने आम आदमी पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को पेश होने के लिए पत्र भेजा था। हालांकि मुख्यमंत्री का आधिकारिक पक्ष नहीं मिला है लेकिन उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें बुलावा मिलता है तो वह जरूर पेश होंगे अधिकांश मंत्री विधायक इस संवेदनशील मामले में किसी विवाद से बचते हुए श्री अकाल तख्त साहब के बुलावे का सम्मान करने के पक्ष में हैं यही नहीं बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी रहेगी नजरे और देखना होगा कि बातचीत में क्या निकाल कर आता है वहीं दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान सुल्तान विंड रोड पर बने हुए ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे उद्घाटन के बाद उनके मीडिया से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है अब सभी की नजरें अमृतसर में होने वाली इस बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है जहां से आम आदमी पार्टी की आगे की रणनीति साफ हो सकती है।








