मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आयोजित किया गया विशाल भंडारा

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव की शुरुआत श्री हनुमान जी के विशेष पूजन, अर्चन और आशीर्वाद के साथ हुई, जो देर सायं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच निरंतर चलती रही। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस विशाल भंडारे में सभापति विधान परिषद श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह, कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान, वन मंत्री श्री अरुण सक्सेना, स्टांप मंत्री श्री रवींद्र जायसवाल, कृषि राज्य मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी, राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी तथा महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सहभागिता की।


इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष एवं माननीय सदस्य विधान परिषद श्री गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री केदारनाथ सिंह, भाजपा नेता श्री पारसनाथ राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र श्री सहजानंद राय, माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री अनुराग यादव, निदेशक समाज कल्याण श्री संजीव सिंह तथा निदेशक कृषि श्री पंकज त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना की और इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment