मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

देश को बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका : संजय सिंह

हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा और ट्रस्ट को देश के सामने जवाब देना होगा : संजय सिंह

चंपत राय भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर हाथ रखकर सौगंध खाएं कि चढ़ावे में चोरी नहीं हुई : संजय सिंह

लखनऊ : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले को लेकर भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश के संसाधनों, संस्थाओं और जनता के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, अब उसी दौर में भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन में चोरी के आरोप सामने आना अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है।


संजय सिंह ने कहा कि कल से आम आदमी पार्टी लगातार यह सवाल उठा रही है कि राम मंदिर के दान पात्र और चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है। भाजपा के नेता और उनके समर्थक इन आरोपों को झूठ बताने में लगे थे, लेकिन अब सामने आ रही जानकारियों से स्पष्ट हो गया है कि चढ़ावे में चोरी के मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच एजेंसियों को भी कार्रवाई करनी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि जब देश के सामने तथ्य आ चुके हैं तो भाजपा और ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए। करोड़ों रामभक्त अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित करते हैं। उस धन की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना ट्रस्ट की जिम्मेदारी है।


संजय सिंह ने कहा, “भाजपा सरकार देश की संपत्तियों को बेचने में लगी रही, रेलवे बेची, हवाई अड्डे बेचे, बंदरगाह बेचे, सरकारी संस्थान बेचे, लेकिन अब अगर भगवान श्रीराम के चढ़ावे में भी चोरी के आरोप सामने आ रहे हैं तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा आघात है। देश जानना चाहता है कि आखिर यह सब कैसे हुआ और इसके जिम्मेदार कौन हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है, राम के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जब रामभक्तों के चढ़ावे पर सवाल उठते हैं तो जवाब देने से बचती है। यह चुप्पी संदेह को और बढ़ाती है।


संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चुनौती देते हुए कहा, “यदि चढ़ावे में चोरी नहीं हुई है तो चंपत राय जी भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर हाथ रखकर सौगंध खाएं कि चढ़ावे के धन में किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई। उनकी इस सौगंध पर करोड़ों रामभक्त विश्वास कर लेंगे।”
उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस मामले में दोषी हैं, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर देश के सामने सच्चाई रखी जानी चाहिए। भगवान श्रीराम की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।


संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी श्रद्धालुओं की आस्था और उनके चढ़ावे की पवित्रता की रक्षा के लिए इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment