राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोप पर BJP का पलटवार, रवि किशन बोले- आलू से सोना बनाने का फॉर्मूला तलाश रहे थे

On: November 15, 2026 5:51 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल नितिन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर फोन टैप कराने के आरोप लगाए जाने और इसके खिलाफ सारे सबूत होने का दावा किए जाने के बाद देश में सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी के इन दावों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखा हमला बोला है और उन पर जमकर तंज कसे हैं।

‘आलू से सोना बनाने का फॉर्मूला राहुल के पास ही है’: रवि किशन 

बीजेपी सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के आरोपों का मजाक उड़ाते हुए उन पर तंज कसा है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी का मोबाइल फोन इसलिए टैप कर रहे थे, क्योंकि वे सच में यह जानना चाहते थे कि वह आलू से सोना कैसे बनाने वाले हैं। रवि किशन ने कहा कि ऐसा करने का पूरा फॉर्मूला राहुल गांधी के फोन में ही है और चूंकि उनके पास भी खेत हैं, इसलिए वे भी आलू से सोना बनाना चाहते हैं।

‘कांग्रेस जासूसी की जेम्स बॉन्ड’: मुख्तार अब्बास नकवी 

उधर, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार को ‘जासूसी का जेम्स बॉन्ड’ करार दिया। नकवी ने कहा कि जो पार्टी खुद जासूसी की ‘जेम्स बॉन्ड’ रही है, वह हर चीज को जासूसी से ही जोड़ेगी। उन्होंने याद दिलाया कि 12 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने अपने ही गृह मंत्री और वित्त मंत्री के फोन को सर्विलांस पर रखा था और पकड़े जाने पर इसे ‘च्यूइंग गम’ का फंसा हुआ टुकड़ा बता दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराए सरकार: कांग्रेस 

बीजेपी नेताओं की बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि फोन टैपिंग हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी गलत बयान दे रहे हैं, तो सच सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए। राजपूत ने कहा कि जांच से यह साफ होना चाहिए कि क्या सरकार ने पेगासस खरीदा था और क्या विपक्षी नेताओं के फोन सर्विलांस पर हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment