पंजाब में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

On: November 7, 2026 9:02 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब में मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। वहीं, 10 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

10 नवंबर के बाद सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा 10 नवंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ में इसका कितना असर होगा, यह आने वाले दिनों में जारी होने वाले पूर्वानुमान से स्पष्ट होगा।

बढ़ा दिन का तापमान, बठिंडा सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पटियाला और चंडीगढ़ में पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment