Punjab : अमृतसर हाईवे पर दो कारों की भयानक टक्कर, 2 घरों के बुझे चिराग, तीसरा गंभीर जख्मी

On: November 5, 2026 7:35 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : अमृतसर हाईवे रोड पर मक्खू से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुए भीषण सड़क हादसे में मक्खू के दो युवकों की वीरवार को दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार में सवार चार युवक नजदीकी गांव तलवंडी की ओर से हाईवे पर जा रहे थे और इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अनमोल चोपड़ा (27) और कुणाल आहूजा (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल नामक युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक मृतक अनमोल चोपड़ा का भाई है, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment