लखनऊ : भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने संगठन के विस्तार एवं युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में यश राकेश पांडे को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में की गई।
संघर्ष और आत्मसम्मान को मिला नेतृत्व का अवसर
यश राकेश पांडे का जीवन पारिवारिक संघर्ष एवं न्याय की आकांक्षा से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय राकेश पांडे की 3 जुलाई 2002 को रायबरेली स्थित आवास पर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने कहा कि संगठन न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है, लेकिन पीड़ित परिवारों की पीड़ा और न्याय की आकांक्षा को सुनना समाज की जिम्मेदारी है।
राजा सक्षम सिंह योगी एवं संत प्रकाश ने यश राकेश पांडे को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश में BYVS को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा सनातन संस्कृति, विद्यार्थी हित एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
BYVS के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश राकेश पांडे, उत्तर प्रदेश मुख्य सलाहकार एवं मार्गदर्शक संत प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री भानु मिश्रा (हर्ष भैया), राष्ट्रीय संयोजक नर नारायण सिंह एवं अंशुमान द्विवेदी (राव कोचिंग), सचिन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें







