Punjab: बाजार से अचार खरीदने वाले सावधान! डिब्बा खोलते ही निकली मरी हुई छिपकली, मचा हड़कंप

On: November 3, 2026 6:23 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर नितिन : खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई को लेकर अमृतसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ये खबर बाजार से डिब्बा बंद अचार खाने वालों के लिए झटका है। दरअसल, यहां सब्जी मंडी से खरीदे गए अचार के डिब्बे में से मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। अमृतसर के  कामरेड चरण सिंह निवासी गांव खलचियां ने इस मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

12130

चरण सिंह के मुताबिक, वह 28 तारीख को किसी पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे। वापस लौटते समय उन्होंने रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी के आखिरी छोर पर एक दुकान से एक किलो अचार खरीदा था। घर पहुंचने के बाद जब परिवार के साथ अचार खाने के लिए डिब्बा खोला और उसे कटोरी में डाला तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर लापरवाही का मामला है। अगर परिवार का कोई सदस्य अनजाने में इस अचार को खा लेता तो उसकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और दुकानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

दूसरी तरफ, खाद्य सुरक्षा विभाग के  जिला स्वास्थ्य अधिकारी और डेजिग्नेटेड अधिकारी मनजीत सिंह रटौल ने बताया कि, जिस दुकान से आचार खरीदा गया है वहां का पता मिलने पर टीम को भेजकर तुरन्त जांच करवाई जाएगी और साथ ही आचार के सैंपल भी लिए जाएंगे। उसके बाद  दुकानदार के खिलाफ बनती कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।। अधिकारी ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में टीम जांच कर रही है। कई दुकानों से खोया, पनीर और मिठाईयां असुरक्षित पाए गए, जिस के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Cyclone Murasu: मौसम का बड़ा कहर- चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की दस्तक, विजयवाड़ा में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 15 हजार रुपए की जूस बेचने की नौकरी से 94,400 करोड़ के साम्राज्य तक, ऐसे बना महादेव ऐप का किंग

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को लेकर बैंकों की राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वरूप हड़ताल बरकरार लोगों को हो रही खासा परेशानी

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, सोमालिया के समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 लोगों को छुड़ाया

Students का इंतजार खत्म! पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं पंजाबी परीक्षा का रिजल्ट, वेबसाइट पर करें चेक

3 नवंबर की विशाल पदयात्रा को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment