Amritsar में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौत

On: October 31, 2026 8:48 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : अमृतसर के ब्यास में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरन्त बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह और घायल की दविंदर सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला ब्यास के नजदीक गांव गाजीवाल का हैं, जहां आज शनिवार दोपहर को जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। मनजीत सिंह और दविंदर सिंह दोनों ही डेरा ब्यास के सेवादार था और उनका गांव में करीब 6 कनाल जमीन को लेकर जौधबीर सिंह उर्फ जोधा के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। आज जब दोनों सेवादार जमीन पर खेती करने के लिए पहुंचे तो वहां पर 3 से 4 लोगों ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनजीत सिंह की मौके पर भी मौत हो गई जबकि, दविंदर सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment