दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले विवाद, पुलिस कमिश्रनर को जारी हुआ नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

On: October 30, 2026 11:57 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले उनके गानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन से जुड़ी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है।

यह मामला 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट से जुड़ा है। आयोग ने शिकायत की प्रति दिल्ली पुलिस को भेजकर मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलजीत के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाली सामग्री मौजूद है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कॉन्सर्ट में विवादित गानों पर रोक लगाने की मांग

शिकायतकर्ता ने आयोग से मांग की थी कि दिल्ली के कॉन्सर्ट में ऐसे गानों की प्रस्तुति पर रोक लगाई जाए। साथ ही इस संबंध में जरूरी एडवाइजरी जारी करने का भी आग्रह किया गया था।

आयोग ने पुलिस को सौंपी शिकायत

शिकायत पर DCPCR अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास और सदस्यों राहुल गौतम व स्वाति गुप्ता की पीठ ने विचार किया। इसके बाद शिकायत की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत उसे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों को प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई करने का अधिकार प्राप्त है। गौरतलब है कि दिसंबर में दिलजीत दोसांझ का शो मोहाली में होने की संभावना है। इसके लिए मुल्लांपुर स्थित पीसीए स्टेडियम या चंडीगढ़ में आयोजन के विकल्प पर चर्चा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment