पंजाब मे लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़! सब्जी मंडी की वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

On: October 25, 2026 2:57 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन) : लुधियाना सब्जी मंडी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विक्रेताओं पर आरोप लगाया गया है कि वह परवल को हरे केमिकल/रंग की बाल्टी में डुबोकर उसे ताजा और हरा दिखा रहे हैं। जालंधर बाईपास चौक के पास बहादुरके रोड पर स्थित होलसेल सब्जी मंडी में रेहड़ी-फड़ी लगाकर सब्जियां बेचने वाली कुछ महिलाओं द्वारा 3 दिन तक की बासी हो चुकी सब्जियों को केमिकल लगाकर बेचा जा रहा हैं, जो शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला है।

ऐसे में इन सब्जियों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को न सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा है, बल्कि पेट के अल्सर और कई दूसरी जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं। उक्त मामले की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला द्वारा बासी हो चुकी परवल सहित अन्य कई सब्जिय़ों को पानी से भरी  प्लास्टिक की बाल्टी में केमिकल डालकर रंग चढ़ाया जा रहा है, जिस कारण मुरझाई सब्जियां ताजा दिखने लगती हैं। बताया जा रहा है कि खराब होने की वजह से फेंकने लायक हो चुकी सब्जियों को केमिकल से हरा रंग कर शहर के लोगों को परोसा जा रहा है, जो शहर के लोगों के लिए धीमे जहर का काम कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जब मंडी का दौरा किया गया तो लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरकमल सिंह इल्लू ने बताया कि कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले परवल, करेला और हरी मटर आदि पर केमिकल लगाकर आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने जैसे गैर-कानूनी काम कर रहे हैं।

इल्लू ने बताया कि 2-3 दिन की बासी और बेकार हो चुकी सब्जियों पर केमिकल वाला हरा रंग चढ़ा कर लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है जो कि बड़ा अपराधथ है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने ऐसे कुछ रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी थी और गलत काम करने से रोका था, जो अब लाइन पर आ गए हैं। लेकिन अगर कोई रेहड़ी वाला फिर भी सब्जियों पर केमिकल कलर लगा रहा है, तो उसके खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन में शिकायत देकर केस दर्ज किया जाएगा और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ जैसा गंभीर मामला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment