बिल्डर से 10 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, 2 युवक गिरफ्तार

On: October 24, 2026 12:06 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ (नितिन): बिल्डर से 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने 2 युवकों को सैक्टर-18 हॉकी स्टेडियम के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव नौशहरा पन्नुआ निवासी अरनदीप सिंह और बंटी उर्फ बंटी अटवाल उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल, 2 कारतूस और धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बिल्डर को धमकी भरे फोन किए थे। कॉल का जवाब नहीं मिलने पर रिकॉर्डेड धमकी भरा वॉयस मैसेज भी भेजा गया। जांच में विदेश में बैठे गैंगस्टर राज जोबन के इशारे पर फिरौती मांगने की आशंका सामने आई है। हालांकि, गैंगस्टर से कथित संबंधों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, बिल्डर से फिरौती मांगने और धमकी देने के संबंध में 14 अक्तूबर को सैक्टर-19 थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी जांच और निगरानी के आधार पर तरनतारन, अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश की।

जांच में आरोप है कि अरनदीप सिंह कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। इसके लिए वह लोगों के आधार कार्ड, फोटो और निजी जानकारी का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल धमकी देने के लिए किया जाता था। दूसरा आरोपी बंटी कथित तौर पर गैंगस्टरों के संपर्क में था और स्नैपचैट सहित अन्य मोबाइल ऐप के जरिए बातचीत करता था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment