पंजाब नितिन : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले पुलिस ने शो की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अब परमिशन मिलने के बाद 30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। इस खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि, इससे पहले, ऐसी खबरें थीं कि दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी की चिंताओं का हवाला देते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की परमिशन देने से मना कर दिया था। 21 अक्टूबर के एक ऑफिशियल लेटर में, साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के ऑफिस ने ऑर्गनाइजर, बुक-माय-शो लाइव प्राइवेट लिमिटेड को बताया था कि दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए उनकी रिक्वेस्ट को मंज़ूरी नहीं दी जा सकती। दिल्ली कॉन्सर्ट से दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ शुरू होगा। यह 6 हफ़्ते का म्यूजिकल टूर है जो देश भर के कई शहरों में होगा। इस टूर में इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ वगैरह में परफॉर्मेंस शामिल होंगी।






