पंजाब के इस जिले में 24 अक्टूबर को Half Day Holiday! जानें क्या-क्या रहेगा बंद

On: October 22, 2026 9:40 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आदेश जारी किए हैं।
 
प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा ITI में छुट्टी रहेगी।
 
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर जालंधर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment