अमृतसर में बंद पड़े घर से मां-बेटे के शव बरामद, बहू पर हत्या की आशंका

On: October 19, 2026 1:15 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर: अमृतसर की राम नगर कॉलोनी में बंद पड़े घर से मां-बेटे के शव बरामद हुए। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार राम नगर कॉलोनी स्थित एक घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी, जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो मां-बेटे के शव पड़े थे, जिन्हें किसी हथियार के साथ मारा गया था। मृतका की पहचान रितु व उसके बेटे की गौरव के रूप में की गई है। दोनों शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गौरव की शादी दूसरे राज्य की एक युवती के साथ हुई थी, जिस पर पुलिस हत्या की शंका जता रही है।

पुलिस ने खंगाले सी.सी.टी.वी. कैमरे
घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है और मामले से जुड़े आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत मौत के असल कारणों का खुलासा किया जाएगा। ए.डी.सी.पी. वेनिला का कहना है कि पुलिस द्वारा बंद पड़े घर से मां-बेटे के शव रिकवर किए गए हैं और दोनों की हत्या की आशंका है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमृतसर नितिन : अमृतसर की राम नगर कॉलोनी में बंद पड़े घर से मां-बेटे के शव बरामद हुए। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार राम नगर कॉलोनी स्थित एक घर से लगातार दुर्गंध आ रही थी, जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो मां-बेटे के शव पड़े थे, जिन्हें किसी हथियार के साथ मारा गया था। मृतका की पहचान रितु व उसके बेटे की गौरव के रूप में की गई है। दोनों शवों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गौरव की शादी दूसरे राज्य की एक युवती के साथ हुई थी, जिस पर पुलिस हत्या की शंका जता रही है।

पुलिस ने खंगाले सी.सी.टी.वी. कैमरे

घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है और मामले से जुड़े आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत मौत के असल कारणों का खुलासा किया जाएगा। ए.डी.सी.पी. वेनिला का कहना है कि पुलिस द्वारा बंद पड़े घर से मां-बेटे के शव रिकवर किए गए हैं और दोनों की हत्या की आशंका है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment