पंजाब जालंधर (नितन): पी.ए.पी. में तैनात हैड कांस्टेबल सुखप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर से चोर लाखों रुपए के सोने के गहने व हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे थाना रामा मंडी के ए.एस.आई. जसवंत सिंह को हैड कांस्टेबल सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह मकान नंबर-43 सनशाइन एवेन्यू लद्देवाली में रहता है और वह परिवार समेत रिश्तेदारी में किसी की शादी के सबंध में फगवाड़ा गया हुआ था। घर वापिस आए तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर गए तो घर का दरबाजा भी टूटा पड़ा था।
हैड कांस्टेबल ने बताया कि घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सोने के गहने व नकदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने हैड कांस्टेबल सुखप्रीत सिंह की शिकायत पर अंडर सैक्शन 305, 331 (4) बीएनएस के तहत थाना रामा मंडी में मुकदमा नंबर-306 दर्ज कर लिया है। चोरी की इस वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलूओं से जांच कर रही है लेकिन अभी तक चोरों का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा






