पंजाब बंद के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों को धमकी, Alert पर पुलिस

On: October 15, 2026 3:20 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ (नितिन): परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज जहां पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, वहीं चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों, सेक्टर-20, सेक्टर-23 और सेक्टर-32 को आज सुबह ईमेल से बम की धमकी मिली है, जिससे शहर में डर का माहौल है। यह ईमेल गुरुवार सुबह करीब 9:08 बजे ‘केनेथ मैक्सिम्स’ नाम के अकाउंट से भेजा गया था। ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखने के साथ ही स्कूलों में धमाके करने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा, ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP ऑफिस को टारगेट करने की भी बात कही गई है। धमकी भरे मैसेज में साफ कहा गया है कि परविंदर सिंह झोटा की मौत का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री को टारगेट किया जाएगा। मैसेज के आखिर में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ जैसे संगठनों समेत कुछ लोगों के नाम हैं।

धमकी मिलने के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने पूरी तलाशी ली, लेकिन अभी तक कोई बम या संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और मैसेज के असली होने की गहराई से जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment