मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार के वैशाली में दर्दनाक हादसाः भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 13 मासूमों की मौत

On: October 14, 2026 9:44 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना”)। बिहार में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार यानी 13 अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे नाव हादसे में 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट सिंघेश्वर राय के यहां भोज था। एक छोटी नाव पर करीब 20 से 25 लोग सवार होकर भोज खाने के लिए ढाब के उस पार जा रहे थे। इसी दौरान बीच ढाब में नाव डूब गई। नाव डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर श्यामचंद पंचायत के लोग एवं आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद कई बच्चों को बाहर निकाला गया।

रामपुर श्यामचंद में नाव हादसे के बाद स्थानीय लोग पानी में डूबे 17 बच्चों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद 13 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि, एक की स्थिति ठीक बताई गई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही और पूरा परिसर स्थानीय लोगों की भीड़ से भर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना से पूरे राघोपुर प्रखंड में मातम छा गया। विभिन्न गांवों से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं घटनास्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

मृतकों में रामनरेश राय की पुत्री मीरा कुमारी, सुरेंद्र राय की पुत्री अनिषा कुमारी, सत्येंद्र राय की पुत्री निशु कुमारी, राज किशोर राय की पुत्री सुनीता कुमारी, राज किशोर राय की पुत्री अमृता कुमारी, डोमन राय की पुत्री पिंकी कुमारी, सुरेश राय की पुत्री सिंकी कुमारी, रामप्रवेश राय की पुत्री भोनू कुमारी, राज किशोर राय की पुत्री अंकिता कुमारी, नरेश राय की पुत्री सोनम कुमारी, अखिलेश राय के पुत्र मोहन कुमार, गांधी राय के पुत्र आर्यन कुमार और मुकेश राय के पुत्र नमन कुमार का नाम शामिल हैं। ये सभी ग्राम रामपुर श्यामचंद थाना राघोपुर जिला वैशाली के रहने वाले हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के स्वजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) देने की घोषणा की है। साथ ही, प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद पंचायत में हुए नाव हादसे के बाद मौके पर पहुंची वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने घटना को लेकर मीडिया को जानकारी दी। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि देखिए, बहुत ही दुखद घटना है, साढ़े आठ बजे ये घटना हुई है। सूचना मिली कि एक नाव है जिसमें से 20 बच्चे बगल के गांव में भोज खाने के लिए जा रहे थे और उसी क्रम में नाव पलट गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जो कि एनएमसीएच भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर जो लोग हैं वो सभी बच्चे हैं, 15 वर्ष के लगभग बताया गया जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है, लोकल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। लगातार ये रेस्क्यू रात भर जारी रहेगा, कल भी जारी रहेगा।

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि अभी यहां पर कुल 13 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतकों की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ एसएसपी शुभांक मिश्रा और आला अधिकारी पीएचसी राघोपुर फतेहपुर पहुंचे। ग्रामीण अंचल से मिले जर्जर नाव को हादसे का कारण बता रहे हैं और अंचलाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने डीएम व एसएसपी के खिलाफ भी नारेबाजी की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment