मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

हमें फॉलो करें:

ad copy


लखनऊ : उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेजबानी में दिनांक 13.10.2026 से 16.10.2026 तक अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के 13 डाक परिमंडलों से लगभग 157 प्रतिभागी हो रहे हैं शामिल.

उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के चेयरपर्सन एवं उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल डॉ. अजय सिंह चौहान ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर मिला है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेज़बान टीम के अतरिक्ति आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना डाक परिमंडल के ख़िलाड़ी प्रतिभाग करेंगे l प्रतियोगिता के दौरान होने वाले सभी मैच मान्यता प्राप्त रेफरीज द्वारा सुचारू रूप से निष्पादित करवाये जायेंगे l इसके अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष रूप से संचालित करवाने हेतु डाक निदेशालय, नयी दिल्ली द्वारा रमजान अली को पर्यवेक्षक/तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है l


इस दौरान होने वाली प्रतियोगितओं का विवरण निम्नलिखित है – वेट लिफ्टिंग -8 भार वर्ग
पॉवर लिफ्टिंग -8 भार वर्ग
बेस्ट फिजीक-10 भार वर्ग

59 kg, 66 kg, 74kg, 83kg, 93kg, 105kg, 120kg, और 120kg से अधिक
59 kg, 66 kg, 74kg, 83kg, 93kg, 105kg, 120kg, और 120kg से अधिक
55 kg तक, 60 kg, 65 kg, 70kg, 75kg, 80kg, 85kg, 90kg, 100kg और 100kg से अधिक


इसके अतिरिक्त दो आयु वर्ग के लिए भी वेटेरन श्रेणी में प्रतियोगिताएं होगीं –
1 – 40 वर्ष से अधिक
2- 50 वर्ष से अधिक

उक्त तीनों श्रेणियों में प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को निम्नलिखित खिताब से नवाजा जाएगा –
वेट लिफ्टिंग – “बेस्ट लिफ्टर” -1 खिलाड़ी
पॉवर लिफ्टिंग- “स्ट्रांग मैन” -1 खिलाड़ी
बेस्ट फिजीक-“डाक श्री” -1 खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश की टीम में राकेश कुमार, नवाब सिंह, ललित कुमार पटेल, श्याम कुमार, प्रदीप कुमार यादव, रत्नाकर वर्मा, अमित कुमार शर्मा, फ़िरोज़ यूनुस खान, तुषार गुप्ता, अज़ीम खान, अभय कुमार और गणेश कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं l ललित कुमार पटेल की कप्तानी में उत्तर प्रदेश परिमंडल की टीम प्रतियोगिता में शिरकत करेगी l

ललित कुमार पटेल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल जगत के प्रतिष्ठित “लक्ष्मण पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है l चेन्नई में आयोजित पिछले अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन (Weight Lifting), पावर लिफ्टिंग (Power Lifting) एवं बेस्ट फिजीक (Best Physique) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश परिमंडल को 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए थे।

लखनऊ जैसे ऐतिहासिक शहर में देशभर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आतिथ्य प्रदान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि उनका प्रवास यादगार बन सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन सुचारु रूप से सफलतापूर्वक किया जा सके।
इस अवसर पर सुनील कुमार राय, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ, अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल मेल और बी डी, पद्मगंधा मिश्रा पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी, राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल प्रयागराज, अतुल कुमार श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर जनरल बरेली, निदेशक डाक सेवायें आगरा परिक्षेत्र शशि कुमार उत्तम, निदेशक डाक सेवायें (मुख्यालय) अलेक्सिन जॉर्ज उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment