मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, SBI के Assistant Manager की मौत

On: October 8, 2026 2:08 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

गुरदासपुर(नितिन): स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) गुरदासपुर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात रणबीर सिंह बल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा घराला मोड़ के पास मलेरकोटला नर्सरी के नजदीक हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता सतवंत सिंह निवासी गांव जीवनवाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा रणबीर सिंह बल तिबड़ी रोड स्थित SBI में असिस्टेंट मैनेजर था। गत दिवस रणबीर सिंह अपने दोस्त रमेश कुमार निवासी दीनानगर के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर तिबड़ी से अपने घर जा रहा था। जब वे घराला मोड़ के पास मलेरकोटला नर्सरी के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे एक स्वराज 855 ट्रैक्टर चल रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में रणबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

तिबड़ पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment