मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

60 वर्षीय बुजुर्ग की किस्मत ने मारी पलटी, 50 रुपए में जीते 21 लाख रुपए

On: October 8, 2026 2:02 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब नितिन : कहते हैं किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं जानता। दरगाह बाबा बुड्ढन शाह जी के करीब फड़ी लगाकर कड़े बेचने वाले एक गरीब बुजुर्ग व्यक्ति की 21 लाख रुपए की लॉटरी निकली है, जिसके बाद बुजुर्ग के परिवार एवं रिश्तेदारों में खुशी पाई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हेमराज साथ निवासी हरदो निमोह ने बताया कि वह पिछले 28 वर्षों से दरगाह बाबा बुड्ढन शाह जी कीरतपुर साहिब के करीब फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। गत 4 अक्तूबर को उसने आनंदपुर साहिब बस स्टैंड के करीब एक लाटरी स्टाल से 50 की राजश्री साप्ताहिक लॉटरी खरीदी थी। अगले दिन 5 अक्तूबर को जब वह दोबारा आनंदपुर साहिब गया तो उक्त लाटरी स्टाल वाले से पता चला कि उसे 21 लाख रुपए का पहला इनाम निकला है। जिसके बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

बताया कि उसका बेटा विदेश में मेहनत मजदूरी का काम करता है जबकि उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार में उसके अलावा उसकी धर्मपत्नी बहु एवं एक पोता पोती है।परमात्मा का शुक्रिया करते हुए हेमराज ने कहा कि लॉटरी के पैसों से जहां वह अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी एवं अपने पोते और पोती को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment